दोनो बार जी टीवी से प्रसारित रियलिटी शो सारेगामापा, दोनो ही बार कैलाश खैर के एलबम झूमो रे का गाना - सैंया.……. हीरे मोती मैं ना चाहूँ, और दोनो ही बार बीकानेर के कलाकारों द्वारा प्रस्‍तुतीकरण, दोनो ही बार कार्यक्रम में उपस्थित मेहमान एवं दर्शकों द्वारा कलाकारों की जोरदार तारीफ।   हॉं, ये थोडा सा अलग है कि एक बार यह गाना सारेगामापा अर्थात संगीत का प्रथम विश्‍वयुद्ध में और दूसरी बार हाल ही में चल रहे सारेगामापा लिटिल चैम्‍पस् में प्रस्‍तुत किया गया।  जी हॉं, आपका सोचना एकदम सही है कि एक बार तो यह गीत सारेगामापा अर्थात संगीत का प्रथम विश्‍वयुद्ध में बीकानेर के राजा हसन द्वारा प्रस्‍तुत किया गया, लेकिन ये दूसरा कौन है?
ok. आपके इस असमंजस को दूर करते हुए बताना चाहतें हैं कि यह दूसरा नहीं, दूसरी है।  जी हॉं, ये है हाल ही में चल रहे सारेगामापा लिटिल चैम्‍पस् में अंतिम नौ प्रतियोगियों में सम्मिलित होने वाली बीकानेर की प्रियंका मालिया।  प्रियंका ने जब यह गीत प्रस्‍तुत किया तब कार्यक्रम में मेहमान के रूप में स्‍वयं कैलाश खैर मौजूद थे, और जिस तरह से उसने Perform किया, उसको देखकर इस बच्‍ची की हौसला अफजाई करने कैलाश खैर खुद को मंच पर आने से नहीं रोक सके और जिस तरह राजा हसन के प्राय: प्राय: सभी गानों में Once More हुआ करता था, उसी तरह प्रियंका की Performance के बाद Once More होने पर कैलाश खैर ने मंच पर आकर प्रियंका के साथ ये गीत भी गाया।  खैर ने अपने Comments में कहा कि भविष्‍य में वे एक बार प्रियंका के साथ कोई गीत जरूर गाना चाहेगें। आपको याद होगा कि राजा हसन ने जब यह गीत सारेगामापा 2007 में गाया था तब मेहमान के रूप में वहॉं अदनान सामी उपस्थित थे और सामी ने राजा की गायकी की जमकर तारीफ की थी।  राजा हसन ने बताया कि ”मैं बहुत खुश हुआ, जब प्रियंका की यह Performance देखी”।  राजा के इन्‍हीं शब्‍दों से प्रोत्‍साहित होकर KingHasan Team द्वारा आपके समक्ष ये जानकारी प्रस्‍तुत की गई है।
प्रस्‍तुत है जी टीवी के रियलिटी शो सारेगामापा में बीकानेर के दोनों कलाकारों द्वारा प्रस्‍तुत कैलाश खैर के एलबम झूमो रे के गाने - सैंया…….. हीरे मोती मैं ना चाहूँ का विडियो:-

{ English Translation }

Seems Bikaner has some divine connection with Saiyaan and kailash kher. The very famous song “Saiyaan” from Kailash kher’s album “Jhoomo Re” has been  performed for twice in Saregamapa on zee TV. The coincidence is that both the singers that performed this song are from Bikaner and both of them have received all praises from the audience as well as from the judges too.
First time it was performed in Saregamapa challenge 2007 “Sangeet ka pratham vishwyudh” and for the second time, was performed last week in “Saregamapa li’l champs”
Yes, you are absolutely right, that was Raja Hasan from Bikaner that had performed in Saregamapa Pratham vishwayudh, but, whos this second singer? Do you  have any guesses????
Ok, let me tell you,This time it was Priyanka Maliya from Bikaner who has made to top nine in Saregamapa li’l champs.When Priyanka sang this song, Kailash kher him self was presented there as a celebrity guest and was completely amazed by Priyanka’s performance, the same way as Raja Hasan used to get once more from the audience almost every time, Priyanka too had got the same response and had to sing the song for the second time for the audience and this time around Kailash kher couldn’t control himself and went on to the stage to sing along with Priyanka. He also commented that, If he gets a chance,he would love to sing with Priyanka in future too.
You must have remembered that, when Raja Hasan sang this song in Saregamapa 2007, Adnaan Sami was the celebrity guest and he had all praises for Raja for all his performances on that day. Raja Hasan said that he had watched Priyanka’s performance and is very happy for her. Thats the reason that we, kingHasan Team brought this article to you.

Here we present the performances of “Saiyaan” by Raja Hasan and Priyanka Maliya. Enjoy…!!!!

Saiyaan…. (Raja Hasan Version)

Saiyaan…. (Priyanka Maliya Version)

Saiyaan…. (Kailash Kher with Priyanka Maliya)

Regards:
KingHasan Team