एक बार फिर राजा हसन को जी टीवी पर अपनी जादुई गायकी का असर दिखाना होगा। जी हॉं,  सारेगामापा संगीत के प्रथम विश्‍वयुद्ध, एक से बढकर एक तथा उस्‍तादों का उस्‍ताद में अपनी दमदार गायकी से सबका दिल जीत लेने के बाद एक बार फिर राजा हसन जी टी वी के नये शो में शीघ्र ही दिखाई देने वाले हैं।

जी टीवी अब संगीत प्रेमियों के लिए एक नया म्‍यूजिकल शो शीध्र ही  प्रसारित  करने  जा  रहा  है। इस शो में संगीत से सम्‍बन्धित पूर्व के प्रसिद्ध सभी प्रतिभागियों की टीम बनाई जाऐगी जो कि‍ उनके राज्‍यों के अनुसार होगी। प्रत्‍येक राज्‍य से तीन प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा।  इस शो का नाम है “सारेगामापा मेघा चैलेन्‍ज“। इसमें आठ राज्‍यों, राजस्‍थान, पंजाब, महाराष्‍ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, गुजरात एवं आसाम को शामिल किया गया है। राजस्‍थान राज्‍य का नेतृत्‍व बीकानेर राजस्‍थान के राजा हसन द्वारा किया जा रहा है जिनके साथ लिटिल चैम्‍प्‍स, 2009 में काफी चर्चित रही बीकानेर राजस्‍थान की ही प्रियंका मालिया उनकी टीम में होगी। तीसरे प्रतिभागी का नाम अभी तक तय नहीं हो पाया है, परन्‍तु सारेगामापा के पूर्व प्रतियोगी सारिब (तोषी के भाई) के भाग लेने की संभावना व्‍यक्‍त की जा रही है। इस शो में जी टीवी द्वारा प्रसारित सारेगामापा तथा अन्‍य संगीत से सम्‍बन्धित शो के प्रतिभागी अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगें। माना जाता है कि पूर्व में इस शो को महाकुम्‍भ का नाम दिया गया था।

सारेगामापा मेघा चैलेन्‍ज में महाराष्‍ट्र से वैशाली, रोहित श्‍याम राव व कौशिक देशपाण्‍डे, पंजाब से रोहनप्रीतसिंह, तरूण सागर एवं मितिका कंवर, पश्चिम बंगाल से संचिता, उज्‍जैनी एवं अभिजीत घोषाल, उत्‍तर प्रदेश से पूनम यादव, ट्विंकल बाजपेयी एवं यथार्थ, मध्‍य प्रदेश से सुमेधा, आमिर हाफिज एवं प्रतिभा सिंह, गुजरात से पार्थिव गोयल, दीपाली एवं प्राची शाह और आसाम से अनामिका चौधरी, जॉय चक्रवर्ती एवं अभिज्ञान दास की टीमें बनाई गई है।

शो का प्रसारण 30 अक्‍टूबर से किया जाऐगा, जोकि लगभग 7 या 8 सप्‍ताह तक अर्थात दिसम्‍बर मध्‍य तक चलेगा। शो में प्रत्‍येक ऐपिसोड में अलग अलग निर्णायक आने की सम्‍भावना है तथा शास्‍त्रीय संगीत विशेषज्ञ पंडित जसराज, आशा भोंसले एवं संगीतकार प्‍यारेलाल प्रत्‍येक ऐपिशोड में भागीदारी कर सकतें हैं। शो के एंकर का नाम अभी तक तय नहीं हो पाया है।

तो तैयार रहिये एक बार फिर से अपने चहेते राजा हसन की गायकी सुनकर झूमने के लिए और भुलियेगा नहीं 30 अक्‍टूबर को पहला शो देखने के लिए।

Regards
KingHasan Team