गत शुक्रवार व शनिवार को जी टीवी पर प्रसारित सारेगामापा मेघा चैलेन्‍ज में राजस्‍थान और आसाम की टीम के बीच करीबी टक्‍कर में 1.5 अंकों के अन्‍तर से राजा हसन की राजस्‍थान टीम इस चैलेन्‍ज से बाहर हो गई।

मुकाबला काफी करीबी एवं रोमांचक इसलिए रहा कि एक समय आसाम की टीम राजस्‍थान की टीम से 5 अंको के अन्‍तर से आगे चल रही थी और अन्तिम तीन परफोरमेंस शेष रही थी। इसके बावजूद राजस्‍थान की ओर से राजा हसन ने अपने सोलो परफोरमेंस और जुलगबन्‍दी की जबरदस्‍त टक्‍कर में आसाम से हार का अन्‍तर काफी हद तक कम किया।

राजा की टीम बाहर हुई लेकिन राजा को सभी से काफी सराहना मिल रही है। हालांकि दिलशाल अली और प्रियंका मालिया ने भी अपनी पूरी कोशिश की, परन्‍तु फिर भी राजा ने अन्‍त में परिणाम के बारे में कहा कि “एक अंक उसके कारण और आधा अंक उसकी टीम यानि कि दिलशाल और प्रियंका के कारण खोना पडा”. आसाम की टीम से अभिज्ञान का परफोरमेंस प्रभावशाली रहा लेकिन कप्‍तान जॉय कुछ खास नहीं कर सके और अनामिका की प्रस्‍तुतियॉं भी मध्‍यम ही रही। निर्णायक सुरेश वाडेकर एवं अलका याग्निक की तरफ से दोनो ही टीम्‍स को मिले-जुले कमेन्‍टस् मिले पर राजा ने अपनी सोलो प्रस्‍तुत‍ि में दोनो निर्णायकों को अपनी कुर्सी से खडे होकर अभिवादन करने पर मजबूर किया और 10 में से 10 अंक हासिल किए जॉय के साथ जुगलबन्‍दी में भी राजा 2 अंको से आगे रहा।

English Translation

Rajasthan team lost out to Assam team with 1.5 points in Saregamapa Mega Challenge last week.

The competition was very close and exciting as the Assam team was ahead with 5 points by the end of Friday’s episode,then  RajaHasan came on the scene and substantially reduced  the difference by his tremendous solo  and a rocking Jugalbndi performances.

Even though his team got eliminated , Raja recieved  huge applaud from everybody including  the judges, Dilshad and Priyanka also tried their best to score good marks.

Though Raja’s team was out,he got all the appreciation where as Joy the captain of the opponent team disappointed the audience with his continual  average performances, Abhigyan das was the only contestant who picked their team up. Though as a team they got the highest points but other than Abhigyan rest of the two were very dissappointed.

Raja Hasan is the one and only  singer  who got the standing ovation from both the judges in the whole series so far, he genuinely made the judges stand up and gave a standing ovation and also got a perfect “10″ for his splendid solo performance,when actually  both the teams had been getting mixed comments from the judges for all  contestants.

Raja Hasan nicely and degnifiedly made people to shut their mouths who started commenting that Raja degraded him self by competeing with kids in the show by  beating Joy chakrobarthy  in Jugal bandi (a man to man) round and got 6 points which was two points more than the opponent captain.

पूरे कार्यक्रम में प्रस्‍तुत गीत, विडियो और  कमेन्‍ट्स के साथ जो अंक दिये गए वो इस तरह से है :-

13 नवम्‍बर 2009 ( एस डी बर्मन थीम्‍स सोंग )
प्रथम चक्र (ग्रुप परफोरमेंस) :
राजस्‍थान - गाता रहे मेरा दिल (राजा, दिलशाद,प्रियंका) अंक 7

आसाम - कोरा कागज था ये दिल मेरा (जॉय, अनामिका, अभिज्ञान) अंक 8

द्वितीय चक्र (दोगाना) :-
राजस्‍थान - तेरी बिंदिया रे (दिलशाल,प्रियंका) अंक 8

आसाम - तेरे मेरे मिलन की ये रैना (जॉय, अनामिका) अंक 9

तृतीय चक्र (दोगाना) :-
राजस्‍थान - देखो रूठा ना करो (राजा,प्रियंका) अंक 8

आसाम - ना तुम हमें जानो (अनामिका, अभिज्ञान) अंक 9.5

चतुर्थ चक्र (जुगलबन्‍दी) :- मोसे छल किये जाय
राजस्‍थान - प्रियंका 5 अंक
आसाम - अनामिका 5 अंक

13 नवम्‍बर का स्‍कोर कार्ड -
राजस्‍थान - 28 अंक
आसाम - 31.5 अंक

————————-

14 नवम्‍बर 2009 ( एकल गीत व जुगलबन्‍दी )
प्रथम चक्र
आसाम - ओ रे पिया (अभिज्ञान) अंक 9

राजस्‍थान - ओ रे मनवा तूं तो बावरा (प्रियंका) अंक 7.5

द्वितीय चक्र
आसाम - सांवरिया (जॉय) अंक 8

राजस्‍थान - तूं है रब मेरा (दिलशाल) अंक 9

तृतीय चक्र
आसाम - तेरे लिए (अनामिका) अंक 9.5

राजस्‍थान - घर आजा (राजा हसन) अंक 10

चतुर्थ चक्र (जुगलबन्‍दी) :- आजा आजा दिल (ढेन टेणेन)
राजस्‍थान - राजा हसन 6 अंक
आसाम - जॉय 4 अंक

14 नवम्‍बर का स्‍कोर कार्ड -
राजस्‍थान - 32.5 अंक
आसाम - 30.5 अंक

आसाम कुल अंक - 62
राजस्‍थान कुल अंक - 60.5
परिणाम - राजस्‍थान की टीम प्रतियोगिता से बाहर और आसाम की टीम 1.5 अंको से विजयी होकर सारेगामापा मेघा चैलेन्‍ज के सेमीफाईनल में ।

आसाम की टीम को बहुत बधाई ।

जैसा कि राजा हसन ने सारेगामापा 2007 में कहा था कि “मुझे खेल जीतने से ज्‍यादा दिल जीतने में मजा आता है”. क्‍या आपको लगता कि राजा अभी भी अपने उसी शब्‍दों को चरितार्थ कर रहा है। इस बारे में अपने कमेन्‍ट्स जरूर करें।

We all know Raja Hasan as a good singer and,now he has also proved himself as a perfect captain by taking the blame for the team’s loss,That was certainly a gentleman’s behaviour, wasn’t it?
Regards
KingHasan Team